सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The formation of a paramilitary welfare board will easily solve problems

Kullu News: ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड बनने से आसानी से हल होंगी समस्याएं’

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
The formation of a paramilitary welfare board will easily solve problems
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार के अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर लिए गए फैसले से अर्धसैनिक बलों से जुड़े जवानों में खुशी का माहौल है। सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में पत्रकार वार्ता करते हुए अर्धसैनिक बल संघ के जिलाध्यक्ष परमानंद ने कहा है बोर्ड के गठन से अब अर्धसैनिक बलों से जुड़े लोगों को अपनी समस्याएं गृह मंत्रालय तक पहुंचाने में आसानी होगी।
Trending Videos

बोर्ड के माध्यम से अलग-अलग अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त होने वाले और बलिदानी जवानों की विधवाओं और परिवार को समस्याओं को उठाने में आसानी होगी। इससे पहले व्यक्तिगत स्तर पर ही गृह मंत्रालय से अपनी मांगों को उठाना पड़ता थाए जिसके लिए काफी समस्या होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण बोर्ड सरकार और अर्धसैनिक बलों से जुड़े लोगों के बीच कड़ी का काम करेगा। इस फैसले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। इस मौके पर उनके साथ अर्धसैनिक बल संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी खेम चंद सोनी, जिला महासचिव रूपेंद्र, जिला संघ के कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर और जिला सचिव राम लाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed