{"_id":"69d4d4e7f1df5ac31f0e2d4b","slug":"the-post-of-principal-was-filled-in-kanaun-school-after-two-years-kullu-news-c-89-1-ssml1015-173246-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कनौन विद्यालय में दो साल बाद भरा प्रधानाचार्य का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कनौन विद्यालय में दो साल बाद भरा प्रधानाचार्य का पद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संभाल रहे थे प्रशासनिक कार्य, अब शिक्षा स्तर बेहतर होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन में दो साल बाद प्रधानाचार्य का पद भरा गया है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में ज्वाइनिंग दे दी है। अब विद्यालय के प्रशासनिक कार्य समय पर होे सकेंगे। साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।
प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रशासनिक कार्यों का जिम्मा शिक्षकों पर था। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। अब प्रधानाचार्य की नियुक्ति होने से समस्या हल होगी। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष लोत राम ने कहा कि दो साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने से समस्याएं पेश आ रही थीं। अब पद भरने से परेशानियां कम होंगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि हाल ही में शिक्षा निदेशालय ने रिक्त स्थानों पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की है।
....
शिक्षकों के पद अभी रिक्त
कनौन विद्यालय में शिक्षकों के तीन पद रिक्त है। प्रधानाचार्य की नियुक्ति होने से विद्यालय में तैनात शिक्षकों को अब प्रशासनिक कार्य नहीं करने पड़ेंगे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से इसी शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
000
Trending Videos