सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Welcoming the little students with Vidya Aarambh Sanskar

Kullu News: विद्या आरंभ संस्कार के साथ नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Welcoming the little students with Vidya Aarambh Sanskar
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में नन्हे विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की शुरुआत हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हुई। स्कूल में नर्सरी और एलकेजी के विद्यार्थियों के लिए विद्या आरंभ संस्कार का आयोजन हुआ। अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
Trending Videos

अभिभावकों के लिए एक ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किया। इस सत्र में अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम, नियमों और नए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने आर्य समाज के मूल्यों और आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व को भी रेखांकित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed