सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP to protest tomorrow over bad roads

Kullu News: बदहाल सड़कों को लेकर कल प्रदर्शन करेगी भाजपा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
BJP to protest tomorrow over bad roads
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र शौरी बोले, जनता का भी लिया जाएगा साथ
Trending Videos

आपदा के आठ महीने बाद भी बंजार क्षेत्र में नहीं सुधर पाई सड़कों की हालत

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र बंजार में सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में सड़क व्यवस्था बेहद खराब हालत में है। एनएच-305 पर प्रतिदिन घंटों जाम लग रहा है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि इस मसले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ 9 अप्रैल को जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से बदहाल बनी हुई है और सरकार इस दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि आपदा को आठ महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आज भी सड़कों की स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। क्षेत्र में अधिकांश बस रूट बंद पड़े हैं, जबकि कई सड़कों पर छोटी गाड़ियों का आवागमन भी जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण के तहत चार सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन केंद्र से पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि अब पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में भी सड़कों के उन्नयन और निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन यदि राज्य सरकार का यही ढीला रवैया जारी रहा तो इन परियोजनाओं का प्रभावित होना तय है। विधायक ने कहा कि 9 अप्रैल को भाजपा बंजार में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी और इसके पश्चात जनता के साथ मिलकर एक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed