सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Principal's orders for Shanshar School cancelled

Kullu News: शैंशर स्कूल के लिए हुए प्रधानाचार्य के आदेश रद्द

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Principal's orders for Shanshar School cancelled
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर स्कूल के लिए तीन साल बाद हाल ही में प्रधानाचार्य पद पर आदेश हुए थे लेकिन प्रधानाचार्य ने ज्वाइनिंग नहीं दी। निदेशालय ने आदेश रद्द कर उन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शियाह भेजा है। शैंशर स्कूल में फिर प्रधानाचार्य का पद खाली रह गया है। इससे अभिभावकों और एसएमसी पदाधिकारियों में रोष है।
Trending Videos

अभिभावक गोविंद राम, रामलाल, चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, तेजा सिंह, शेर सिंह, दुनी चंद, प्यारे लाल, राकेश शर्मा आदि का कहना है कि शैंशर स्कूल के लिए प्रधानाचार्य के आदेश हुए थे। ये आदेश कागजों तक ही सीमित रहे। विद्यालय में पहले से ही अध्यापकों की कमी चल रही है जिसका पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। प्रधानाचार्य न होने से स्कूल में तैनात शिक्षकों को ही प्रबंधन का कार्य भी देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अगर सरकार को प्रधानाचार्य के आदेश किसी दूसरे स्कूल के लिए करने थे, तो पहले शैंशर स्कूल के लिए क्यों किए। शैंशर स्कूल में करीब तीन साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में प्रधानाचार्य की तैनाती करे। शिक्षकों के पांच रिक्त पदों को भी भरा जाए।
-किशन ठाकुर, अध्यक्ष, एसएमसी
....
प्रधानाचार्य के आदेश निदेशालय स्तर से होते हैं, जबकि जिले में खाली चल रहे पदों की जानकारी तीन माह बाद निदेशालय भेजी जा रही है।
-देशराज डोगरा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed