{"_id":"69c280c8fefce6c777027182","slug":"the-goal-is-to-reduce-tb-mortality-by-90-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172071-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टीबी से होने वाली मृत्यु दर में 90 फीसदी कमी लाना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टीबी से होने वाली मृत्यु दर में 90 फीसदी कमी लाना लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग उन्मूलन के लिए अब 100 दिन चलेगा अभियान
जागरूकता लाने के अलावा की जाएगी घर द्वार पर स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है। क्षय रोग उन्मूलन के लिए 100 दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग जन भागीदारी को भी सुनिश्चित करेगा। विभाग का लक्ष्य टीबी से होने वाली मृत्यु दर में 90 फीसदी तक कमी लाना और मरीजों पर होने वाले निजी खर्च को शून्य तक पहुंचाना है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कही।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही नर्सिंग प्रशिक्षुओं और आशा कार्यकर्ताओं ने शहर में जागरूकता रैली भी निकाली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन महीनों के दौरान टीबी के 323 मरीजों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की बात करें तो वर्ष 2024 में 1554 टीबी मरीजों को नोटिफाई किया गया था, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 1430 रह गई। वहीं, 1 जनवरी 2026 से अब तक 323 नए मरीज सामने आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग ने 72,511 संवेदनशील लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब मंगलवार से नए चरण का 100 दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। पंचायत स्तर पर 2019 में 19 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई थीं। यह संख्या 2024 में बढ़कर 22 और 2025 में 35 तक पहुंच गई है।
Trending Videos