{"_id":"6a216ad84bf8792e0e04eb1b","slug":"the-jackals-testimony-yielded-the-horse-shattering-the-princes-pride-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178001-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गीदड़ की गवाही से मिला घोड़ा, राजकुमार का टूटा अहंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गीदड़ की गवाही से मिला घोड़ा, राजकुमार का टूटा अहंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढालपुर में किशोर रंगकर्मियों ने किया नाटक नदी में आग का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकारी विद्यालयों के किशोर रंगकर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगकर्मियों ने नाटक ‘नदी में आग’ का वीरवार को शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) में मंचन किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अहंकार को त्यागने का संदेश दिया।
कहानी में एक राजकुमार देश की यात्रा पर निकलता है और रास्ते में उसे एक गीदड़ मिलता है, जिससे उसकी कहासुनी हो जाती है। राजकुमार शाही खानदान का होने की शेखी बघारता है, लेकिन आगे जाकर एक तेली राजकुमार के घोड़े को अपना कहता है। यह बात पंचायत में पहुंच जाती है। प्रधान राजकुमार से किसी ऐसे व्यक्ति की गवाही मांगता, जो बता सके घोड़ा राजकुमार का है, तो गीदड़ ही उसके काम आता है। उसकी गवाही से ही राजकुमार का घोड़ा उसे मिलता है। इस प्रकार राजकुमार का अहंकार टूट जाता है। इस संबंध में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के सचिव केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन सरकारी विद्यालयों में निशुल्क कार्यशालाएं आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि इस साल भी 11 दिनों तक कार्यशालाएं पांच विद्यालयों में हुईं। इनमें 25 विद्यार्थियों ने रंगमंच की विधाएं सीखीं। इन्हीं कार्यशालाओं में नदी में आग नाटक तैयार किया गया, जिसका ढालपुर विद्यालय में मंचन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos