{"_id":"69c27b387c62dabef5012a3a","slug":"the-mla-raised-the-issue-of-vacant-posts-in-college-kullu-news-c-89-1-klu1002-172098-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायक ने शिक्षा मंत्री से उठाया बंजार कॉलेज में रिक्त पदों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायक ने शिक्षा मंत्री से उठाया बंजार कॉलेज में रिक्त पदों का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में रिक्त प्रवक्ताओं के पदों के मामले के संबंध में विधायक सुरेंद्र शौरी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने अवगत करवाया कि महाविद्यालय में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान व संस्कृत विषयों के प्रवक्ता के पद एक वर्ष से रिक्त हैं।
इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता गिर रही है, बल्कि विद्यार्थियों का मनोबल भी टूट रहा है। विधायक ने बताया कि कभी यहां लगभग 1100 विद्यार्थी पढ़ते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर करीब 600 रह गई है। क्षेत्र के युवाओं के भविष्य से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मामले का जल्द समाधान किया जाए।
उन्होंने आग्रह किया कि रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। अंतरिम व्यवस्था के रूप में निकटवर्ती महाविद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर छात्रों को तत्काल राहत दी जाए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक को आश्वस्त किया कि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। जल्द ही उचित समाधान किया जाएगा।
बजट में बंजार से किया गया भेदभाव
बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बजट को असंतुलित व भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट वक्तव्य भले ही लंबा हो और 100 से अधिक पृष्ठों में आंकड़ों का विस्तृत विवरण दिया गया हो, लेकिन उसमें बंजार विधानसभा क्षेत्र का कहीं उल्लेख नहीं है। यहां के लिए न तो कोई योजना और न ही कोई विशेष प्रावधान किया गया है। विधानसभा क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया है। प्रदेश के चुनिंदा हलकों का ही उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बंजार विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रहा है। भारी जान-माल की क्षति, सैकड़ों परिवारों का विस्थापन और कई गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। सरकार को यहां के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करना चाहिए था। उन्होंने एनएच-305, पर्यटन क्षेत्र की अनदेखी का भी आरोप लगाया। संवाद
Trending Videos