{"_id":"69c50db9cd626b06f60d3b12","slug":"the-road-from-manali-to-aleu-is-in-bad-condition-making-the-journey-life-threatening-kullu-news-c-89-1-ssml1014-172240-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली से अलेऊ तक सड़क बदहाल, सफर बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली से अलेऊ तक सड़क बदहाल, सफर बना जानलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के टूट रहे कलपुर्जे, हादसों की भी आशंका बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में फोरलेन पुल से अलेउ तक सड़क जोखिम भरी हो गई है। हालत यह है कि वाहन चालक मार्ग पर सफर करने से कतराने लगे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
मनाली में ब्यास पर बने फोरलेन पुल से अलेउ स्थित पंजाब नेशनल बैंक तक सड़क की हालत बेहद खराब है। महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। हर रोज किसी न किसी वाहन के कलपुर्जे टूट रहे हैं। सड़क की बदहाली को देखते हुए स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और ग्रामीणों ने मार्ग को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपने की मांग की है। जगतसुख क्षेत्र में भी सड़क की स्थिति इसी तरह खराब बनी हुई है।
स्थानीय निवासी अमर सिंह, प्रेम लाल, बीर सिंह, दोरजे और श्याम लाल ने बताया कि मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण लगातार जाम लग रहा है। इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चे न तो सुबह समय पर स्कूल पहुंच पा रहे हैं और न ही शाम को समय पर घर लौट पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है। अगस्त 2025 में हुई भारी बारिश और बाढ़ से बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास सड़क को भारी नुकसान हुआ था। विभाग ने जैसे-तैसे मार्ग बहाल तो कर दिया, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी टारिंग नहीं हो पाई है। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
000
Trending Videos