{"_id":"69c519ce3f0c7e67f9090e86","slug":"video-kullu-women-perform-bhajan-kirtan-on-ashtami-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: अष्टमी पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: अष्टमी पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:04 PM IST
Link Copied
घाटी की माता भगवती आशापुरी मंदिर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महाष्टमी की धूम रहीह। पावन अवसर पर मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान रैला और शरण क्षेत्र के महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं महाष्टमी के विशेष अवसर पर लक्ष्मी नारायण महिला मंडल रैला और आशापुरी महिला मंडल शरण की महिलाओं ने मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं ने माता के भजनों पर जमकर नृत्य किया। मंदिर कमेटी के प्रधान बालम कुंद, कारदार टीकम राम और ओमदत्त धामी ने बताया कि नवरात्र में माता के मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।