{"_id":"69c5185d1e8ea2d8160e0f0e","slug":"took-the-blessings-of-mother-budhi-nagin-on-ashtami-kullu-news-c-89-1-ssml1012-172259-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अष्टमी को लिया माता बूढी नागिन का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अष्टमी को लिया माता बूढी नागिन का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अधिष्ठात्री माता बूढ़ी नागिन के मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। वीरवार को माता के दर्शन के लिए पूरी रघुपुर घाटी से लोग पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन मंडली के साथ महिला मंडल बालू, क्वाटन, बलेहड़ और लोट की महिलाओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण माता के भजनों से गूंज उठा। घंटों तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान माता के देवालय में बेली राम, अशोक ठाकुर, दया राम, हबा सिंह और रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया। माता के कारदार ध्यान सिंह ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के लिए मंदिर कमेटी बालू लंबे समय से तैयारियां कर रही थी। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
Trending Videos