सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training strengthens skills: Sunil

कौशल को सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : सुनील

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Training strengthens skills: Sunil
विज्ञापन
डाइट में व्यावसायिक प्रशिक्षकों को दिया आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण
Trending Videos


.............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन तकनीकी ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाते हैं, जिससे व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह बात रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रधानाचार्य एवं अनुभाग अधिकारी सुनील शर्मा ने कही।
जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में आईटीईएस सेक्टर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो रविवार को समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश के छह जिलों से आए 116 व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण में व्यावसायिक प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीकों, शिक्षण विधियों और व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के सकारात्मक अनुभवों और भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद के साथ हुआ। डाइट प्रधानाचार्य ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed