फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Truck operators' dispute resolved; depot in-charges dismissed.

Kullu News: ट्रक ऑपरेटरों का विवाद सुलझा, अड्डा इंचार्ज किए निष्कासित

Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Truck operators' dispute resolved; depot in-charges dismissed.
भुंतर (कुल्लू)। ट्रक यूनियन भुंतर की कार्यप्रणाली को लेकर 96 ट्रक ऑपरेटरों की ओर से एसडीएम कुल्लू को दी गई शिकायत के बाद मंगलवार को हुई बैठक में आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर लिया गया। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों और शिकायतकर्ता सदस्यों ने यूनियन के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ट्रक यूनियन भुंतर से जुड़े सदस्यों ने यूनियन के संचालन और कामकाज पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी। 12 अगस्त 2026 को आयोजित जनरल हाउस में ट्रक ऑपरेटरों की सहमति से कई प्रस्ताव पारित किए जाने का दावा किया गया था। इन प्रस्तावों पर करीब 96 ट्रक ऑपरेटरों के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे। सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी पर लाखों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए उसे बर्खास्त करने और यूनियन के सभी बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की थी। इस संबंध में सदस्यों ने पिछले सप्ताह कार्यवाहक एसडीएम कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर को शिकायत पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में शिकायतकर्ता अरविंद सूद सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि अड्डा इंचार्ज भाग चंद को पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही यूनियन के खातों का निरीक्षण करवाने पर भी सहमति बनी। बैठक में ट्रक ऑपरेटरों को प्राथमिकता के आधार पर काम उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यूनियन का अगला जनरल हाउस 30 अक्तूबर 2028 से पहले आयोजित करने पर सहमति बनी। इस मौके पर ट्रक यूनियन भुंतर के प्रधान प्रताप ठाकुर, चेयरमैन करण सेठी, महासचिव लाल सिंह, कोषाध्यक्ष अवनीत सिंह, नवनियुक्त अड्डा प्रभारी गोपाल कृष्ण सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed