पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two police officers, including the Manikarn SHO, sent to Police Lines.

Kullu News: मणिकर्ण एसएचओ समेत दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

Tue, 30 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two police officers, including the Manikarn SHO, sent to Police Lines.
कुल्लू। पार्वती घाटी में हुई रेव पार्टी की गूंज पूरे प्रदेश में है। ऐसे में पुलिस विभाग कुल्लू ने मणिकर्ण पुलिस थाना के एसएचओ समेत दो अधिकारियों को पुलिस लाइन हाजिर किया है। अधिकारियों को किन वजहों से हटाया गया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं, एसएचओ मणिकर्ण को सीसीटीवी कैमरे खराब होने की सूचना न देने पर डीएसपी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, मणिकर्ण थाना में एसएचओ का जिम्मा आनी थाना के एसएचओ पंछी लाल को दिया गया है।
विज्ञापन

मणिकर्ण पुलिस के साथ डीएसपी ने पहले ही अधिकारियों को पार्वती घाटी में जंगल में हजारों लोगों की भीड़ जुटने की आशंका जताई थी। उन्होंने साफ किया था कि जंगली इलाके में 3,000 से 3,500 लोगों के जुटने की उम्मीद है। ऐसे में वहां पर मादक पदार्थों की तस्करी व उपभोग की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

रेव पार्टी को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उपायुक्त कुल्लू व पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने अपने-अपने हलफनामे दाखिल कर दिए हैं। कोर्ट की सख्ती के बाद कुल्लू जिले के उच्चाधिकारी पिछले एक सप्ताह से शिमला की दौड़ लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से अब पुनर्विचार याचिका हाईकोर्ट में दायर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि एसएचओ मणिकर्ण सहित दो अधिकारियों को पुलिस लाइन हाजिर किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लाइन में जरूरत भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed