पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Woman's death in hospital raises questions; government must take immediate cognizance: Jairam Thakur

अस्पताल में महिला की मौत ने खड़े किए सवाल, सरकार तुरंत संज्ञान ले : जयराम ठाकुर

Tue, 30 Jun 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman's death in hospital raises questions; government must take immediate cognizance: Jairam Thakur
कुल्लू में प्रसव के बाद मौत मामले को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठा
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत की घटना अत्यंत दुखद है और इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश सरकार को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर अनशनकारियों से मुलाकात में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रसव के दौरान चिकित्सीय लापरवाही और दुर्व्यवहार के कारण दम तोड़ने वाली रजनी देवी (उर्फ मंजू शर्मा) की मृत्यु का मामला खेदजनक है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अनशनकारियों को भरोसा दिया कि वह इस विषय में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से बात करेंगे। जयराम ठाकुर मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों और पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद, नरोतम ठाकुर सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

विमल नेगी मौत के मामले पर भी सरकार को घेरा
जयराम ठाकुर ने कुल्लू अस्पताल मामले के साथ-साथ विमल नेगी मौत के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह मामला जांच के अधीन है, इसलिए ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन केंद्रीय जांच ब्यूरो की टिप्पणियों के आधार पर प्रदेश सरकार सीधे तौर पर कटघरे में खड़ी है। जांच में सामने आया है कि हिमाचल पुलिस के एक अधिकारी के कार्यालय में सबूत नष्ट करने के लिए योजना बनी और इसके प्रमाण तक मिले हैं। फिर भी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार जरूरी नहीं समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed