{"_id":"69f5eb3403381b94440b9a50","slug":"uninterrupted-power-supply-to-kullu-hospital-now-kullu-news-c-89-1-ssml1015-175316-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू अस्पताल में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू अस्पताल में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 03 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत पैनल स्थापना को मंजूरी, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ अब निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया गया है। अस्पताल में विद्युत पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे सभी भवनों में सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
अस्पताल में पहले से ही जनरेटर की सुविधा मौजूद है, लेकिन बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए नई व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की गई। इस पहल के तहत रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में इलेक्ट्रिकल पैनलों की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।
अस्पताल परिसर में पुराने और नए पांच-पांच मंजिला भवनों के साथ मातृ-शिशु खंड भी संचालित है। इन सभी भवनों में लगातार बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि उपचार के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल ने बताया कि आरकेएस की गवर्निंग बॉडी से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही विद्युत पैनल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य मरीजों और उनके तीमारदारों को उपचार के साथ सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Trending Videos