{"_id":"69bc409ffea60f508709c5e4","slug":"unnecessary-delay-in-work-will-not-be-tolerated-anurag-kullu-news-c-89-1-klu1002-171676-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होगी बर्दाश्त : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होगी बर्दाश्त : अनुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। यह बात वीरवार को उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने बहुउद्देश्यीय भवन में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफसीए के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए।
लंबित और प्रगतिशील मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में लंबित मामलों का समय पर पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा है कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने लोक निर्माण, जलशक्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत बोर्ड, शिक्षा, बीआरओ, युवा सेवा एवं खेल, वन तथा राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपस में समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि एफसीए से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में एडीसी अश्वनी कुमार सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
000
Trending Videos