पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles on the footpath... pedestrians on the road.

Kullu News: फुटपाथ पर वाहन... सड़क पर राहगीर

Tue, 30 Jun 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the footpath... pedestrians on the road.
अस्पताल सड़क किनारे फुटपाथ पर पार्क कार, सड़क पर राहगीर। -संवाद
कुल्लू। शहर में फुटपाथों पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं जबकि राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर है। ढालपुर चौक और अस्पताल सड़क पर वाहनों को फुटपाथ पर पार्क किया जा रहा है। ढालपुर चौक के साथ बनी मार्केट के किनारे निजी बैंक, लोक मित्र केंद्र, मेडिकल स्टोर और सब्जी एवं किराना स्टोर हैं। ऐसे में वाहन चालक फुटपाथ पर वाहन पार्क कर खरीदारी और आवश्यक कामकाज निपटाने निकल जाते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल सड़क का एक छोर पहले ही कई स्थानों पर प्रशासन ने पार्किंग घोषित कर रखा है। बावजूद सड़क के दूसरे किनारे पर स्थित फुटपाथ पर वाहनों को पार्क किया जा रहा है। अस्पताल सड़क के किनारे मेडिकल स्टोर, अस्पताल गेट, ब्यास और भानू अस्पताल के सामने फुटपाथ पर वाहन पार्क रहते हैं।
विज्ञापन

इस कारण अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों, तीमारदारों और कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। फुटपाथ पर वाहन पार्क होने के कारण उन्हें सड़कों पर चलना पड़ रहा है। राहगीर आकाश, सुनील, मोहन, चंद्रसेन, पूनम, सोनम ने कहा कि फुटपाथ पर वाहन पार्क रहने से आवाजाही में परेशानी आ रही है। खासकर मरीजों और विद्यार्थियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इससे विद्यार्थियों के वाहनों की चपेट मेंं आने का खतरा बना रहता है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस नियमित तौर पर शहर में गश्त कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed