{"_id":"69f4e7269786131b260f5497","slug":"villagers-crossing-the-bridge-risking-their-lives-kullu-news-c-89-1-ssml1015-175194-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जान हथेली पर रख कर ग्रामीण पार कर रहे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जान हथेली पर रख कर ग्रामीण पार कर रहे पुल
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर छह के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में समस्याओं का अंबार है और इन्हें हल करने की दिशा में न प्रशासन और न ही स्थानीय नगर निकाय ने दिलचस्पी दिखाई है। ब्यास नदी पर वार्ड नंबर छह और सात को जोड़ने वाला पुराना पुल कभी भी ढह सकता है। बरसात के दिनों में इसके पिलर को नदी का जलस्तर नुकसान पहुंचाता है। इसकी सुरक्षा के लिए दीवार नहीं लगाई गई है। पुल भी जर्जर हालत में है।
पुल के साथ लगती दुकानों और रिहायशी इलाके में जाने के लिए वार्ड के बाशिंदों ने अपने निजी धन से अस्थायी लोहे का पुल बनाया है। इस पर 3.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड की सड़कों और गलियों में बनी निकास नालियां भी गाद भरने से बंद पड़ी हैं। बारिश का पानी सड़कों पर बहता हुआ घरों और दुकानों में घुस जाता है। इससे राहगीरों के साथ खरीदारों को भी दिक्कतें पेश आती हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से वार्ड में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय बाशिंदों ने समस्या को प्रशासन और नगर पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष उठाया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
...
वार्ड छह को वार्ड नंबर सात से जोड़ने वाला पुल जर्जर हालत में है। यह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन न प्रशासन और न ही नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सुरक्षा में काम किया।
-अंकुर भोपाल, निवासी वार्ड छह
...
वार्ड नंबर छह के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। समस्याओं के हल के लिए प्रशासन और नगर पंचायत कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि, कई बार समस्याओं को उठाया गया लेकिन नतीजा शून्य है।
-हेमंत कपूर, निवासी वार्ड छह
...
वार्ड छह में सफाई व्यवस्था की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़कों और रास्तों व गलियों की निकासी नालियां बंद है। इससे बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस जाता है। लोगों और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है।
-धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड छह
0001
Trending Videos