सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers met the SP regarding the firing incident and demanded increased security.

Kullu News: गोलीकांड को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers met the SP regarding the firing incident and demanded increased security.
विज्ञापन
कुल्लू। कसोल में हाल ही में हुए गोलीकांड को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिला और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
Trending Videos

पूर्व पंचायत प्रधान विजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि क्षेत्र में आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों की सघन जांच की जाए, ताकि अवैध हथियार लेकर आने वाले लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कसोल-मणिकर्ण क्षेत्र में आने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि गोलीकांड के मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed