{"_id":"6a1d8cc9235180c29e096d37","slug":"safety-and-security-skills-tested-in-the-proficiency-test-kullu-news-c-89-1-ssml1013-177763-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दक्षता परीक्षा में परखे गए सुरक्षा और बचाव कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दक्षता परीक्षा में परखे गए सुरक्षा और बचाव कौशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली, जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा तकनीकी समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पिरड़ी में 36 युवा राफ्टिंग गाइडों का स्किल टेस्ट आयोजित किया गया।
दक्षता परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों की नदी में तैराकी क्षमता, राफ्ट पलटने की स्थिति में बचाव कौशल, नाव संचालन से संबंधित तकनीकी दक्षता तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा अभ्यर्थियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और प्राथमिक उपचार संबंधी ज्ञान की भी जांच की गई।
परीक्षण के दौरान राफ्टिंग प्रभारी गिमनर सिंह ने प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल और सुरक्षा मानकों के प्रति उनकी समझ का आकलन किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा, पर्यटक सूचना अधिकारी योगराज सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि स्किल टेस्ट में सफल रहने वाले सभी अभ्यर्थियों को राफ्टिंग गाइड लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ये युवा जिले में राफ्टिंग गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार के अवसर हासिल कर सकेंगे, जिससे साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। संवाद

Trending Videos