{"_id":"69da1c4f4e476ee784033cea","slug":"women-took-charge-of-cleanliness-in-triloknath-kullu-news-c-89-1-klu1002-173589-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: त्रिलोकनाथ में महिलाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: त्रिलोकनाथ में महिलाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले वन संरक्षण की दिशा में किया है बेहतरीन कार्य, अब स्वच्छता के क्षेत्र में आगे आईं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। वन कटान पर प्रतिबंध लगाने वाली महिलाओं ने अब स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय पहल की है। त्रिलोकनाथ गांव के महिला मंडल की महिलाओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने एकजुट होकर त्रिलोकनाथ मंदिर परिसर से लेकर बस अड्डे तक सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य किया। साथ ही जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की दिशा में भी कदम बढ़ाए, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
शुक्रवार को त्रिलोकनाथ गांव के महिला मंडल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने दिनभर मंदिर परिसर, बस अड्डे और आसपास फैले कूड़े कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया। इसके अलावा, जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पेयजल स्रोतों और नालियों की भी सफाई की गई। महिला मंडल की प्रधान भीम दासी ने बताया कि इस अभियान में सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
श्रद्धालुओं से अपील
उन्होंने त्रिलोकनाथ स्थित भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें। प्लास्टिक की बोतलें, रैपर आदि इधर-उधर न फेंकें। महिलाओं के इस प्रयास की पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले की महिलाएं मेहनती हैं और हर क्षेत्र में अपने कार्य को ईमानदारी से निभाती हैं।
Trending Videos