सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists rejoice in snowfall in Koksar

Kullu News: कोकसर में बर्फबारी में झूमे सैलानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists rejoice in snowfall in Koksar
लाहौल के कोकसर बर्फबारी के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र कोकसर में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। अटल टनल रोहतांग के रास्ते पर्यटक शनिवार को कोकसर पहुंचे। दिन के समय मौसम ने करवट ली और एकाएक बर्फबारी शुरू हुई। बर्फ के फाहों के बीच पर्यटकों ने खूब मौज-मस्ती की। पर्यटक दिन के समय बर्फबारी होते देख झूमने पर मजबूर हुए।
Trending Videos

शनिवार सुबह से ही घाटी में घने बादल छाए हुए थे और तापमान में गिरावट रही। ऐसे में अपराह्न 12:30 बजे के बाद कुछ देर के लिए मौसम का मिजाज बदला और हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी होते देख पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पर्यटकों ने मोबाइल और कैमरे निकाल इस पल को कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों ने अपने परिजनों तथा दोस्तों को ऑनलाइन माध्यम से बर्फबारी होते हुए दिखाई। दिल्ली से आए पर्यटक अशोक वर्मा, सारांश, मोनिका, अनिता ने कहा कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी। कहा कि बर्फबारी का दौर करीब एक घंटा तक चला। अपराह्न 12:30 से 1:30 बजे तक बर्फ में मस्ती की। बर्फबारी के कारण ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों की दिक्कतें भी बढ़ीं। उन्हें पर्यटकों को सुरक्षित वापस मनाली भेजना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed