फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   11 rural roads in the district remain closed; transformers restored.

Mandi News: जिले में 11 ग्रामीण सड़कें अभी बंद, ट्रांसफार्मर बहाल

Sun, 19 Jul 2026 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
11 rural roads in the district remain closed; transformers restored.
पेयजल योजनाएं और राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह सामान्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में शनिवार को हुई बारिश के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की शनिवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में बंद सड़कों की संख्या घटकर अब 11 रह गई है। वहीं, सुबह तक प्रभावित रहे सभी 122 बिजली ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि बारिश से किसी भी पेयजल योजना पर असर नहीं पड़ा है और सभी जलापूर्ति योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार सराज मंडल में नौ और थलौट मंडल में दो ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। जिले में कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग या एमडीआर सड़क प्रभावित नहीं हुई है। सभी 11 अवरुद्ध सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। सुबह 10 बजे की स्थिति के मुकाबले दो ग्रामीण सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह सामान्य हो गई है। सुबह तक मंडी विद्युत मंडल में चार, गोहर में 61, सुंदरनगर में 18 और जोगिंद्रनगर में 39 सहित कुल 122 वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित थे। शाम चार बजे तक सभी ट्रांसफार्मरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

जिले में किसी भी पेयजल योजना में बाधा दर्ज नहीं की गई है। सभी योजनाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि बंद ग्रामीण सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं। उन्होंने लोगों से मौसम खराब रहने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed