{"_id":"6a5b7fff84ca89fb90042fd3","slug":"waterlogging-in-jogindernagar-due-to-blocked-culvert-residents-face-increased-difficulties-mandi-news-c-90-1-ssml1025-205499-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कलवर्टर बंद होने से जोगिंद्रनगर में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कलवर्टर बंद होने से जोगिंद्रनगर में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
मंडी- पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर के समीप बंद पड़े कलवर्टर पर चारों तरफ बिखरा मलबा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेलू पशु चिकित्सालय के समीप कलवर्टर में मलबा भरने से रिहायशी इलाके में जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर जगह-जगह कलवर्टर बंद होने से नगर परिषद क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। जोगिंद्रनगर के वार्ड 5 और 6 में बारिश का पानी रिहायशी इलाकों में घुस रहा है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। तेज बहाव के साथ कई घरों में मलबा और पत्थर पहुंच रहे हैं।
नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि पशु चिकित्सालय के पास कलवर्टर में मलबा भरने से पानी मुख्य बाजार की ओर बह रहा है, जिससे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि पठानकोट चौक पर निकासी व्यवस्था ठप होने से गंदा पानी दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है। गुरुद्वारा परिसर और गुगली खड्ड के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में भी नालियां व कलवर्टर बंद होने से हाईवे पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि घट्टा से घटासनी तक बंद नालियों की सफाई और कलवर्टरों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके।