फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Orders issued for the appointment of four doctors; one has assumed charge.

Mandi News: चार चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी, एक ने संभाला पदभार

Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Orders issued for the appointment of four doctors; one has assumed charge.
21वें दिन भी जारी रहा स्वास्थ्य सुविधाओं की मांगों पर जनआंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन शनिवार को 21वें दिन भी जारी रहा। एक दिन पहले सरकार ने संधोल अस्पताल के लिए चार चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जाने के बाद भी आंदोलनकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


आंदोलन के 21वें दिन शैलजा ठाकुर, वंदना ठाकुर, सरला देवी, श्रुति ठाकुर, राज कुमारी, अनुराग और भूप सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। दिनभर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते रहे। इसी बीच डॉ. कविता ने शनिवार को नागरिक अस्पताल संधोल में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। युवाशक्ति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि संगठन वर्तमान परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। बताया कि अभी तक रेडियोलॉजिस्ट और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी) की नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने संबंधी अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। 22 तारीख से आमरण अनशन को फिलहाल स्थगित करने पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed