फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three players won gold and were selected for the state-level Kurash competition.

Mandi News: तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, राज्य स्तरीय कुर्रास प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three players won gold and were selected for the state-level Kurash competition.
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के गांव गुजरा रोपडू के तीन युवा खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुर्रास प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर तीनों खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुंदरनगर में आयोजित खुली जिला स्तरीय कुर्रास प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में सनी राव और तरुण राव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में तुषार राव ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीनों खिलाड़ी अब 27 जुलाई को मनाली में होने वाली राज्य स्तरीय खुली कुर्रास प्रतियोगिता में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्वर्ण पदक विजेता सनी राव इन दिनों लखनपुर स्थित हनुमान अखाड़ा में नियमित रूप से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed