फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hefty water bills issued even for disconnected connections.

Mandi News: बंद कनेक्शन पर भी थमाए भारी-भरकम पानी के बिल

Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hefty water bills issued even for disconnected connections.
जल शक्ति विभाग पर उपभोक्ताओं को अधिक राशि के बिल थमाने का आरोप
विज्ञापन

अत्याधिक राशि देख उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जल शक्ति विभाग की ओर से जून के पानी के बिल जारी किए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं को अपेक्षा से कहीं अधिक राशि के बिल मिले हैं। अचानक बढ़े बिलों से उपभोक्ताओं में नाराजगी है और विभाग के प्रति रोष भी बढ़ रहा है। कई महीनों से बंद पड़े जल कनेक्शनों पर भी अत्यधिक राशि के बिल जारी कर दिए गए हैं।
बिल आवंटन से जुड़े कर्मचारी का कहना है कि जिन कनेक्शनों का पुनः संयोजन (री-कनेक्शन) नहीं हुआ है, उनमें मीटर उल्टा घूमने के कारण रीडिंग दर्ज हो रही है। वहीं, उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में पहले ही विभाग को लिखित शिकायत देकर कनेक्शन दोबारा जोड़ने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुहड़ा निवासी धर्मी देवी, रोशन लाल, अशोक कुमार, किरण कुमारी, संजय कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि जून माह के बिलों में उन्हें एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक की राशि का बिल मिला है, जबकि इससे पहले उनके बिल सामान्यतः 400 से 700 रुपये के बीच आते थे।
विज्ञापन

धर्मी देवी ने बताया कि उनके पति के नाम पर लगा जल कनेक्शन काफी पुराना है। बीच में पाइप खराब होने पर विभाग के फिटर ने कनेक्शन बंद कर दिया था और नई लाइन से दोबारा जोड़ने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि दो-तीन बार लिखित शिकायत देकर नई लाइन से कनेक्शन जोड़ने का अनुरोध किया गया लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बावजूद बंद पड़े कनेक्शन पर करीब 1,500 रुपये का बिल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर होगी जांच : अधिशाषी अभियंता
जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं के बिल घरों में लगे मीटर की रीडिंग के आधार पर तैयार किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने पानी के बिलों में 20 प्रतिशत की राहत भी दी है। यदि किसी उपभोक्ता को बिल संबंधी कोई शिकायत है तो वह विभागीय कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, जिसकी नियमानुसार जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed