फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   12 doctor posts vacant at Jogindernagar Hospital

Mandi News: डॉक्टरों के 12 पद खाली, मरीज मुश्किल में

Sat, 18 Jul 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
12 doctor posts vacant at Jogindernagar Hospital
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में औचक निरीक्षण के दौरान मरीज से वार्तालाप करते भाजपा विधायक प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों की कमी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर के साथ-साथ लडभड़ोल और चौंतड़ा अस्पतालों में भी चिकित्सकों के अभाव के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. विकास नाथ की मौजूदगी में विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और उपचाराधीन मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। राणा ने कहा कि 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में 12 चिकित्सकों के पद रिक्त होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इस मामले को विधानसभा के प्रश्नकाल में उठाने की बात भी कही। पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के बजट से अस्पतालों में ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार चिकित्सकों के खाली पदों को भरने में नाकाम रही है।
उन्होंने चौंतड़ा अस्पताल के उन्नयन और लडभड़ोल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed