फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dhelu-Dohg road in bad shape due to clogged drains; rainwater reaches the fields.

Mandi News: बंद नालियों से ढेलू-डोहग सड़क बदहाल, खेतों तक पहुंचा बारिश का पानी

Sat, 18 Jul 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dhelu-Dohg road in bad shape due to clogged drains; rainwater reaches the fields.
कीचड़ और मलबे से आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

200 से अधिक किसानों की धान की फसल पर मंडराया खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग की बंद पड़ी नालियां ढेलू-डोहग संपर्क सड़क की बदहाली का कारण बन गई हैं। बरसात में पानी की निकासी न होने से सड़क पर कीचड़ और मलबा जमा हो रहा है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं, गंदा पानी धान के खेतों में घुसने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर नालियां मलबे और कंक्रीट से बंद हैं। बारिश का पानी सड़क पर बहने से सड़क की परत उखड़ रही है और पत्थर जमा होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों में रोष है। ढेलू निवासी अजय ठाकुर, रमेश कुमार, अमित, मीना कुमारी, सुरेश कुमार, बुद्धि सिंह और दिलीप कुमार ने बताया कि सड़क किनारे करीब 100 बीघा भूमि पर 200 से अधिक किसान खेती करते हैं। धान की रोपाई के बाद खेतों में गंदा पानी पहुंचने से फसल को नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने जल्द नालियों की सफाई और सड़क मरम्मत की मांग की है।

सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जोगिंद्रनगर विद्या सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कनिष्ठ अभियंता को मजदूरों और जेसीबी के साथ मौके पर भेजकर बंद नालियों से मलबा हटाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके और सड़क को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed