{"_id":"6a5a2e085cfbdec8ed0b87f3","slug":"man-working-in-field-attacked-by-hornets-condition-critical-after-sustaining-35-stings-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205317-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों का हमला, 35 डंक लगने से हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों का हमला, 35 डंक लगने से हालत गंभीर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से घायल को उपचार दिलाने में जुटी स्टाफ नर्सें। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूंह पंचायत की घटना, जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमलों से घायलों की संख्या 40 के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में रंगड़ों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ब्यूंह पंचायत निवासी 47 वर्षीय कमलेश ठाकुर पर खेतों में काम करते समय रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर 35 से अधिक डंक लगे, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार कमलेश ठाकुर खेतों में काम करने के साथ-साथ बकरियां भी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक रंगड़ों का झुंड उन पर टूट पड़ा। हमले में उनके सिर, बाजुओं और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंक लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास नाथ ने बताया कि उपमंडल में अब तक रंगड़ों के हमलों में घायल 40 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। उन्होंने लोगों से खेतों और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सलाह दी कि यदि आसपास रंगड़ों का छत्ता दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें। हमले की स्थिति में घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता लें।