{"_id":"6a5a2e28c0cafc054904735b","slug":"car-plunges-into-deep-gorge-near-bhalana-three-injured-including-a-woman-mandi-news-c-90-1-mnd1019-205287-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भलाणा के पास कार गहरी खाई में गिरी, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भलाणा के पास कार गहरी खाई में गिरी, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
भलाणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने गाय आने पर चालक ने वाहन से खोया नियंत्रण
बिजली के खंभे से टकराने के बाद खाई में गिरी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर शुक्रवार सुबह भलाणा के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मंडी से बैजनाथ जा रही कार जब भलाणा-मगरू दोहरी गली के बीच पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई और इसके बाद करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की आवाज सुनकर पास में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक खुशी राम तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने पुलिस को मौके पर भेजकर हादसे की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर कार गिरी वहां घनी झाड़ियां होने के कारण वाहन नीचे जाकर रुक गया। यदि झाड़ियां नहीं होतीं तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।