{"_id":"69f39ac10d9738ee8d0dd01f","slug":"138-lakh-opium-plants-destroyed-in-mandi-illegal-cultivation-on-4-bighas-exposed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-195048-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में 1.38 लाख अफीम के पौधे नष्ट, 4 बीघा में अवैध खेती का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में 1.38 लाख अफीम के पौधे नष्ट, 4 बीघा में अवैध खेती का खुलासा
विज्ञापन
कटौला क्षेत्र में बरामद अफीम की अवैध खेती। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
कटौला (मंडी)। उप-तहसील कटौला के सिलसुलहरी क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स ने वीरवार अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1,38,655 पौधों को नष्ट किया। यह खेती निजी भूमि पर करीब 4 बीघा क्षेत्र (10 खेतों) में की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स को क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अफीम की फसल पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में थाना पधर में अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Trending Videos