{"_id":"69c2803d215bf972460c20be","slug":"19-domestic-gas-cylinders-seized-from-dhabas-and-restaurants-mandi-news-c-90-1-ssml1045-190317-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ढाबों और भोजनालयों से 19 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ढाबों और भोजनालयों से 19 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
कई ढाबा संचालक घरेलू गैस कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में करते हुए पकड़े
प्रतिबंधित पॉलिथीन पर भी कार्रवाई, कार्रवाई से मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने ढाबों व भोजनालयों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान उपमंडल के नबाही, मौहीं, फतेहपुर, पौंटा, कैंचीमोड़, ढ़लवान, प्लान मोड़ व आमला गलू के ढाबों व भोजनालयों में प्रयोग हो रहे 19 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इनमें से एक ही दुकान से 9 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए।
एसडीएम सरकाघाट के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में पाया गया कि कई ढाबा संचालक घरेलू गैस कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे। जबकि इसके लिए अलग से व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य है। प्रशासन ने मौके पर ही सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की। इसके अलावा एक दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर 1000 रुपये का चालान भी किया गया।
एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। इस प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग आपूर्ति प्रणाली को प्रभावित करता है और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने सभी ढाबा संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तत्काल व्यावसायिक गैस कनेक्शन लें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण दल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देश राज ठाकुर, एएसआई पवन कुमार तथा संबंधित गैस एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर जाकर ढाबों व दुकानों की जांच की।
Trending Videos