सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   25 women received beauty parlor training in Pandoh.

Mandi News: पंडोह में 25 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर का लिया प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
25 women received beauty parlor training in Pandoh.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पंडोह (मंडी)। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंडी जिले के पंडोह में आयोजित 35 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में स्थानीय महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से स्वरोजगार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान स्योगी पंडोह में यह प्रशिक्षण दिया गया। इसमें क्षेत्र की लगभग 25 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर की बारीकियां सीखीं।
प्रशिक्षक अंजना कुमारी ने महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित थ्रेडिंग, वैक्सिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर, फेशियल, कैराटीन इत्यादि का प्रशिक्षण दिया। स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के निदेशक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 23 फरवरी को इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ था। पीएनबी बैंक के सौजन्य से इन महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का बेसिक कोर्स करवाया गया। 35 दिन के इस प्रशिक्षण का इन महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। प्रशिक्षक अंजना कुमारी ने बताया कि साल 2024 में उन्होंने भी आरसेटी से ही यही कोर्स किया था और आज वह इस स्किल के साथ अपना व्यवसाय भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed