सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   286 candidates successful in Agniveer recruitment rally race

Mandi News: अग्निवीर भर्ती रैली की दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 27 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
286 candidates successful in Agniveer recruitment rally race
पंडोह में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते युवा। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
पांच दिन में करीब दो हजार युवाओं ने विभिन्न चरणों में दिखाया दमखम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन में वीरवार को 389 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें से 286 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए पात्रता हासिल की। पांच दिन में लगभग 2000 इच्छुक युवाओं ने विभिन्न चरणों की परीक्षाओं में भाग लेकर अपना साहस, दृढ़ संकल्प और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया है।
वीरवार को कारगिल युद्ध हीरो सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने 1.6 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने टोलिंग और टाइगर हिल पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले 18 ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने अभ्यर्थियों में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। एआरओ मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि भर्त प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। युवा अग्निवीर बनने के लिए खूब जोश दिखा रहे हैं।

पंडोह में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते युवा। स्त्रोत- विभाग

पंडोह में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते युवा। स्त्रोत- विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed