{"_id":"69c63f5e3c21bdcbe70758e2","slug":"video-mandi-thar-fined-for-violating-rules-near-pandoh-dam-driver-had-smeared-mud-on-number-plate-to-evade-fine-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंडोह डैम के पास नियम तोड़ने पर थार का चालान, चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर लगा रखी थी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंडोह डैम के पास नियम तोड़ने पर थार का चालान, चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर लगा रखी थी मिट्टी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:57 PM IST
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के समीप पंडोह पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर एक महिंद्रा थार (HR26FB7300) का 3000 रुपये का चालान किया है। जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन चालक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी, ताकि नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई न दे सके। इस तरह की हरकत से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती पैदा होती है। ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने बताया कि इस वाहन को लेकर नागचला ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और चालान किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और इस तरह के गलत तरीकों से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।