संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली बुधवार को पंडोह स्थित तृतीय इंडिया रिजर्व बटालियन के ट्रेनिंग ग्राउंड में जोश और उत्साह के साथ जारी रही। रैली के दूसरे दिन मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 399 युवा अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता का परिचय दिया।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत तड़के 1.6 किलोमीटर की दौड़ के साथ हुई। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि बुधवार की रैली में मंडी जिले के 399 युवाओं ने हिस्सा लिया।
300 ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया। इस रैली में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण कुल 2,959 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में अन्य जिलों और तहसीलों के युवाओं के लिए भी इसी प्रकार शारीरिक परीक्षण आयोजित किए जाएंगे।

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में दमखम दिखाता अभ्यर्थी। स्रोत विगाग- फोटो : सांकेतिक