सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   810 grams of hashish recovered from a woman who arrived at Mandi bus stand.

Mandi News: मंडी बस स्टैंड पहुंची महिला के कब्जे से 810 ग्राम चरस बरामद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
810 grams of hashish recovered from a woman who arrived at Mandi bus stand.
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद बीपी की दिक्कत होने पर ले जाना पड़ा अस्पताल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर पुलिस ने बीते मंगलवार को कुल्लू की तरफ से बस में सवार होकर मंडी बस स्टैंड पहुंची एक महिला के कब्जे से 810 चरस बरामद की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को महिला के तस्करी में शामिल होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस बस स्टैंड में मुस्तैद हो गई। बस के अड्डे में पहुंचते ही पुलिस ने महिला को खेप के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अचानक आरोपी महिला को ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत हो गई। इस पर पुलिस को उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसे उपचार दिया गया। यहां पुलिस गार्द तैनात की गई। आरोपी महिला की पहचान प्रितमू देवी (50) निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। यह चरस की खेप कहां से लाई थी और कहां ले जाई जानी थी, इस बारे में पुलिस जांच जारी है। महिला के स्वस्थ होने के बाद यह तथ्य सामने आएंगे। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

780 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
मंडी। सदर पुलिस ने बीते मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान बिंद्राबणी पुल के पास बस सवार एक व्यक्ति को 780 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नागेंद्र ठाकुर (40) निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी नागेंद्र ठाकुर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed