सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A car fell into a ditch in Khedi near Paonta, four seriously injured were referred to Hamirpur.

Mandi News: पौंटा के पास खेड़ी में कार खाई में गिरी, चार गंभीर घायल हमीरपुर रेफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A car fell into a ditch in Khedi near Paonta, four seriously injured were referred to Hamirpur.
पौंटा के पास खेड़ी मे खाई में गिरी कार। स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
एक ही परिवार के सात लोग थे सवार, दो बच्चे व चालक सुरक्षित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के पौंटा के समीप वीरवार शाम को गांव खेड़ी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे, जिनमें चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सरकाघाट की ओर से आ रही कार जाहू-भोरंज की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन पौंटा क्रॉस कर खेड़ी मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार करीब 200 फुट गहरी ढांक में लुढ़कते हुए कई पलटियां खाकर उलटी जा गिरी। आसपास के घरों से लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रघुवीर सिंह (65), नीरू (58), निशांत चंदेल (38), दीक्षा (30), रियांश (7), निधि (40) और प्रत्युष निवासी धीरू भोरंज घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चे और चालक सुरक्षित हैं। जबकि चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed