फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A fee will now have to be paid for vehicle parking at the Mini-Secretariat.

Mandi News: लघु सचिवालय में वाहन पार्किंग के लिए अब चुकाना होगा शुल्क

Thu, 30 Jul 2026 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
A fee will now have to be paid for vehicle parking at the Mini-Secretariat.
पांच मंजिला भवन में चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यालय
विज्ञापन

धरातल में स्थापित पार्किंग को अनुबंध में सौंपने पर प्रशासन ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडलीय लघु सचिवालय की पार्किंग में वाहन खड़े करने पर अब शुल्क देना होगा। स्थानीय प्रशासन ने पार्किंग को ठेके पर देने का निर्णय लिया है। इसके तहत सितंबर से लघु सचिवालय आने वाले वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पांच मंजिला लघु सचिवालय भवन के धरातल पर बनी पार्किंग का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग करते हैं। भवन में एसडीएम कार्यालय की सभी शाखाओं के अलावा नगर परिषद, जलशक्ति, शिक्षा, श्रम एवं रोजगार, कोषागार तथा सीडीपीओ कार्यालय संचालित हैं। योजना का प्रारूप जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया गया है।

एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर की पार्किंग को अनुबंध पर देने के लिए 21 अगस्त को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय में खुली नीलामी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed