सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A grand procession was taken out with the sound of Dev Milan and Shehnai.

Mandi News: देव मिलन और शहनाइयों की गूंज के साथ निकाली भव्य जलेब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out with the sound of Dev Milan and Shehnai.
जोगिंद्रनगर मेले की जलेब में शामिल देवी- देवता व लोग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
100 से अधिक देवी-देवताओं की मौजूदगी ने बढ़ाई जलेब को शोभा
Trending Videos

पांच दिवसीय लघु शिवरात्रि देवता मेले का राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी के आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा और देव मिलन के साथ पांच दिवसीय राज्य स्तरीय देवता मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ। 100 से अधिक देवी-देवताओं ने जलेब में भाग लिया। मेले का विधिवत उद्घाटन राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किया। रामलीला मैदान से दोपहर बाद करीब चार बजे पहली शोभायात्रा निकाली गई। इस जलेब में रंग-बिरंगी पगड़ियों से सुसज्जित क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देवताओं के आकर्षक रथ, बजंत्रियों के ढोल-नगाड़ों और शहनाइयों की गूंज, साथ ही थिरकते देवलुओं और पुलिस बैंड ने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने राज्य स्तरीय मेले की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शाम करीब छह बजे शोभायात्रा मेला मैदान पहुंची, जहां मुख्य अतिथि अनुराग शर्मा ने ध्वजारोहण कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने संबोधन में अनुराग शर्मा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में देवताओं की अगुवाई में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध देव संस्कृति की धरोहर हैं। इससे पूर्व उन्होंने रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी, लडभड़ोल से डॉ. मुकुल शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर, नायब तहसीलदार जागृति राठौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed