सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP takes out protest rally against Siya murder case

Mandi News: सिया हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी ने निकाली आक्रोश रैली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
ABVP takes out protest rally against Siya murder case
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते नशे पर प्रभावी रोक लगाने की उठाई मांग, नारेबारजी की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा सिया हत्याकांड तथा प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रभाव के विरोध में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली एसपीयू कैंपस से उपायुक्त कार्यालय तक आयोजित की गई। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा प्रदेश में बढ़ते नशे पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई।

परिषद ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदेश सह मंत्री जाहन्वी चौहान ने कहा कि सिया हत्याकांड जैसा जघन्य और अमानवीय अपराध समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी चेतावनी है कि कानून-व्यवस्था किस हद तक कमजोर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश एसएफएस संयोजिका साक्षी ठाकुर ने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह घटना प्रदेश में महिलाओं की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते अपराधों के कारण समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है तथा अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म होता जा रहा है।
प्रदेश स्कूली संयोजक विशाल ठाकुर ने भी सरकाघाट में हुई इस घटना को अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक बताया। उन्होंने नशे के नेटवर्क को समाप्त करने और युवाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed