सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A mason fell while doing shuttering of the lintel, died on the spot.

Mandi News: लेंटर की शटरिंग करते समय गिरा मिस्त्री, मौके पर मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
A mason fell while doing shuttering of the lintel, died on the spot.
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत जाछ के भलोठी गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय कुमार (28) पुत्र ठाकर दास, निवासी पोर्ट (ज्यूंनी घाटी) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार भलोठी गांव में एक मकान के लेंटर की शटरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे जमीन पर जा गिरा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पंचायत के उपप्रधान मुरारी लाल राणा ने बताया कि घटना से इलाके में शोक लहर है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed