{"_id":"69a6d6e9f243bf3dc9067e12","slug":"video-two-key-suppliers-arrested-with-134-grams-of-drugs-the-largest-consignment-seized-this-year-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, इस साल पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, इस साल पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप
मंडी जिले की सुंदरनगर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो मुख्य सप्लायरों को 134 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह इस साल जिले में चिट्टे की पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। सुंदरनगर थाना पुलिस के मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में आरक्षी सतीश और कुलदीप के साथ डैहर क्षेत्र के अलसु चौक में नाकाबंदी के दौरान यह खेप पकड़ी गई है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नाकेबंदी के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान कार नंबर एचपी 31 9134 को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन से एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफा खोलने पर उसमें चिट्टा पाया गया। वजन करने पर इसकी मात्रा 134 ग्राम निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ खिंदू पुत्र रामशरण निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर व 33 वर्षीय रिंकू पुत्र निरंजन निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। एसपी मंडी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ पहले से छह तथा रिंकू के खिलाफ एक मामला दर्ज है। दोनों को क्षेत्र में चिट्टे का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मंडी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई और कहां ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ज्यादा मात्रा होने के चलते वित्तीय जांच भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।