{"_id":"6a21619c6cf3d725d2050f0f","slug":"a-worker-slipped-from-a-shuttering-structure-and-fell-dying-during-treatment-mandi-news-c-90-1-mnd1021-199283-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शटरिंग से पैर फिसलने पर गिरा मजदूर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शटरिंग से पैर फिसलने पर गिरा मजदूर, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौलखा में मकान निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत नौलखा क्षेत्र में मकान निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग का काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रड़ू, तहसील सुंदरनगर निवासी खेम चंद ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने चार बजे वह अपने साथी नरपत राम, निवासी जरल, के साथ नौलखा में जितेंद्र वर्मा के मकान निर्माण कार्य में दूसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान नरपत राम का पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद घायल नरपत राम को उपचार के लिए निजी अस्पताल गुटकर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
Trending Videos