सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six paneer samples failed, five were found to be adulterated with oil and one was found to be low in fat.

Mandi News: पनीर के छह नमूने फेल, पांच में तेल की मिलावट और एक में फैट कम मिला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Six paneer samples failed, five were found to be adulterated with oil and one was found to be low in fat.
विज्ञापन
एपल जूस, विनेगर और शहद के नमूने भी पाए गए मिस ब्रांडेड

कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में कई उत्पाद मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। विभागीय जांच में सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, बगस्याड़ और पनारसा क्षेत्रों से एकत्र किए गए पनीर के छह नमूने फेल पाए गए हैं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार छह में से पांच पनीर के नमूनों में बीआर रीडिंग निर्धारित मानक 42 से 44 के अनुरूप नहीं पाई गई। इनमें दूध वसा (मिल्क फैट) के अतिरिक्त अन्य प्रकार के वसा, यानी तेल की मिलावट पाई गई है। वहीं, एक नमूने में निर्धारित मानक से कम फैट पाया गया। इन सभी छह नमूनों को सब-स्टैंडर्ड श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगवाईं और झीड़ी क्षेत्र से लिए गए एपल जूस, एपल विनेगर तथा ब्लैक फॉरेस्ट हनी के नमूने भी जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन्हें मिस ब्रांडेड घोषित किया गया है, क्योंकि पैकेटबंद उत्पादों पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी।
विज्ञापन
Trending Videos

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से नमूने लेकर जांच करवाई जा रही है। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed