{"_id":"6a217e58fe3f84c5d40806f0","slug":"relief-for-patients-and-attendants-water-coolers-and-fans-installed-at-prescription-counters-in-mch-mandi-news-c-90-1-ssml1025-199322-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों-तीमारदारों को राहत : एमसीएच में वाटर कूलर, पर्ची काउंटर पर लगे पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों-तीमारदारों को राहत : एमसीएच में वाटर कूलर, पर्ची काउंटर पर लगे पंखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सुविधाएं बढ़ीं, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए एंड्रायड स्क्रीन भी स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में नया वाटर कूलर स्थापित किया है। इसके अलावा आपातकालीन ओपीडी के समीप संचालित पर्ची काउंटर पर पंखे लगाए गए हैं, ताकि कतारों में खड़े मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत मिल सके।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एमसीएच में गायनी ओपीडी के पास लगाए गए वाटर कूलर से महिला और बाल रोगियों सहित तीमारदारों को स्वच्छ और शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। वहीं बाल रोग ओपीडी के समीप एंड्रायड स्क्रीन और एलईडी भी स्थापित की गई है। इसके माध्यम से मरीजों और तीमारदारों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, बीमारियों, उनके लक्षणों और उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंच रही हैं। उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों और तीमारदारों को भी उपयोगी जानकारी मिल रही है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे लोगों को वाहन खड़े करने में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को रोगों के प्रति जागरूक और शिक्षित करना भी है। कहा कि भविष्य में मरीजों और तीमारदारों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयासरत रहेगा।

Trending Videos