{"_id":"6a2180e275d166e420029ab6","slug":"body-of-missing-woman-from-bhayarta-found-in-bbmb-canal-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199353-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीबीएमबी नहर में मिला भयारटा की लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीबीएमबी नहर में मिला भयारटा की लापता महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सप्ताह से थी लापता, कपड़ों और कंगन से हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भयारटा से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई 33 वर्षीय महिला का शव बीबीएमबी नहर से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार धनोटू के पास स्नान घाट के समीप स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाद में मृतका के परिजन भी वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शव करीब एक सप्ताह तक पानी में रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, जिससे प्रारंभ में पहचान करना कठिन हो गया। बाद में परिजनों ने कपड़ों और हाथ में पहने कंगन के आधार पर मृतका की पहचान तारा देवी उर्फ नेहा (33), निवासी भयारटा के रूप में की।
विज्ञापन
तारा देवी बीते सोमवार रात से लापता थी। परिजनों के अनुसार तारा देवी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह घर से निकल गई थी। मृतका अपने पीछे बेटी शानवी और बेटा योगेश छोड़ गई हैं। उसके पति अनिल नायक निजी क्षेत्र में जीप चालक हैं। मृतका का मायका भोर क्षेत्र और ससुराल भयारटा में है। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos