फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP staged a protest against the fee hike.

Mandi News: एबीवीपी ने फीस वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
ABVP staged a protest against the fee hike.
मांगे न मानीं तो विश्वविद्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई ने छात्रों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय मुद्दों के साथ महाविद्यालय की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।
इकाई अध्यक्ष कर्ण धामी ने कहा कि छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार और पूर्व सरकार ने चुनाव से पहले विद्यार्थियों से छात्र संघ चुनाव बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अब इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बंद होने से विद्यार्थियों की आवाज को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस वृद्धि का भी उन्होंने विरोध किया। उन्होंने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत फीस वृद्धि को वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो विद्यार्थी परिषद अपने आंदोलन को और तेज करेगी। जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed